भरतीय संसद पर वर्ष 2001 में हुए हमले के लिए दोषी करार दिए गए अफजल गुरु को आज सुबह तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अफजल को फांसी दिए जाने की पुष्टि की है। अफजल गुरु को तिहाड़ में जेल नंबर तीन में हाई सिक्युरिटी वार्ड में रखा गया था और इसी वार्ड से 10-20 मीटर की दूरी पर स्थित फांसी घर में उसे फांसी दी गई। सूत्रों के मुताबिक उसे तिहाड़ जेल में ही दफनाया जाएगा।
खबरें
भड़कीं ममता ने छायाकार को कहा मैं तुम्हें थप्पड़ मार दूंगी
- Sunday, 10 February 2013
- News Desk
अपनी तुनकमिजाजी के लिए मशहूर होती जा रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर गुस्सा आ गया। इस बार उनका गुस्सा फूटा एक प्रेस फोटोग्राफर पर। मुख्यमंत्री ने गुस्से में उससे कहा, 'मैं तुम्हें थप्पड़ मार दूंगी।' गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुस्से के चलते छोटी-छोटी बातों पर लोगों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।
टीवी अभिनेत्री के यौन शोषण का आरोपी प्रोड्यूसर गिरफ्तार
- Sunday, 27 January 2013
- News Desk
मुंबई पुलिस ने एक टीवी सीरियल की अभिनेत्री का यौन शोषण करने के आरोप में एक प्रोडक्शन हाउस के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय इस अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि प्रोड्यूसर ने कंपनी में दो दिसंबर का उसका यौन शोषण किया।
'जज ने सीना छुआ और सलवार उतारने को कहा...'
- Thursday, 24 January 2013
- News Desk
लखनऊ से खबर आ रही है कि यूपी के न्यायाधीश पर दो युवतियों का गंभीर आरोप लगाये है। गोंडा ज़िले में दो लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक जज ने अपने चैंबर में उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी जिला जज और हाई कोर्ट को दे दी गई है और अगली कार्यवाही के लिए उनके निर्देश का इंतज़ार किया जा रहा है।
उधर दूसरी ओर गोंडा के वकीलों ने जज के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। पीड़ित लड़कियों में से एक की उम्र तेरह साल है, और दूसरी की इक्कीस साल। दोनों अलग-अलग परिवारों से हैं और दोनों के साथ यह घटना एक ही दिन पर अलग समय पर हुई।
देश में आठ करोड़ ब्राडकास्टर हैं जिनका नियमन संभव नहीं : मनीष तिवारी
- Tuesday, 15 January 2013
- News Desk
सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि मंत्री ने कहा सोशल मीडिया में इतनी अधिक गतिविधियां होती हैं कि उसका नियमन असंभव है। नए मीडिया में कई करोड़ युवा भारतीय हैं और उनमें से हरेक ब्राडकास्टर हैं क्योंकि सबके अपने प्रशंसक हैं। इसलिए आज आप एक ब्राडकास्टर से नहीं, यहां तक कि 852 ब्राडकास्टर से भी नहीं बल्कि संभावित तौर पर आठ करोड़ ब्राडकास्टरों से निपट रहे हैं। तिवारी ने कहा, बाघों को पालतू बनाना ना ही मेरा काम है और ना ही मेरा शौक है और इसे लेकर मुझे कोई भ्रांति नहीं है।
मीडिया पर हमले को लेकर चिदंबरम ने मांगी माफी
- Thursday, 27 December 2012
- News Desk
इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा मीडिया को निशाना बनाए जाने पर आज वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मीडिया से माफी मांगी।दूसरी ओर सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना की लेकिन उन्होंने कहा कि मीडिया को भी स्थिति की संवेदनशीलता को समझना चाहिए और यह सोचना चाहिए कि परिस्थितियां कैसी हो गई थीं। तिवारी ने कहा कि मीडिया पर हमले की घटना को किसी भी तरह से संरक्षण देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इस बात को खारिज किया कि मीडिया को निशाना बनाए जाने का निर्देश पुलिस को राजनीतिक नेतृत्व से मिला था।
कामेडियन जसपाल भट्टी की सड़क हादसे में मौत
- Friday, 26 October 2012
- News Desk
मशहूर कामेडियन जसपाल भट्टी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा जसराज भट्टी और सुरीली गौतम घायल हुए हैं। वह अपनी नई फिल्म पावर कट की प्रमोशन के सिलसिले में बठिडा से जलंधर जा रहे थे। शाहकोट के पास उनकी कार पेड़ से जा भिड़ी। जबरदस्त टक्कर में भट्टी की मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार बीच रात की है। जानकारी के मुताबिक जसपाल भट्टी के बेटे जसराज और एक पीआरओ की हालत गंभीर है जबकि सुरीली गौतम को मामूली चोटे आई हैं। हादसे की खबर से हर तरह सन्नाटा छाया हुआ है।








